विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी यूपी से ही लड़े तो भाजपा की बल्ले बल्ले

By Edited By:
Published: Sat, 14 Sep 2013 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2013 02:13 AM (IST)

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने के साथ ही उन्हें प्रदेश से चुनाव लड़ाने की मांग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जाब्यू]। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने के साथ ही उन्हें प्रदेश से चुनाव लड़ाने की मांग का दबाव भी बढ़ा है। प्रदेश के अधिकतर वरिष्ठ भाजपाई मोदी को यूपी से लड़ाने को पार्टी के लिए नब्बे के दशक की तरह मुफीद मानते है।

मोदी लड़े तो भाजपा रहेगी अव्वल : कल्याण

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कहते है कि चुनाव कहां से लड़े यह फैसला तो स्वयं नरेंद्र मोदी को ही करना है। अगर यूपी से लड़े तो प्रदेश भाजपा के लिए इससे बेहतर क्या होगा? मोदी के पक्ष में जबरदस्त लहर है। आम जनता को उम्मीदें और कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। सबसे अधिक सीटों वाले यूपी से मोदी का चुनाव लड़ना भाजपा को पुराना वैभव लौटा सकता है। प्रदेश में सर्वाधिक सांसदों वाला दल भाजपा ही रहेगी। इसका लाभ विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।

पढ़ें : 2014 का लोस चुनाव जीत कर सुधारेंगे अर्थव्यवस्था: राजनाथ

मोदी अब आम जनता की मांग है : ओमप्रकाश

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के आगे विपक्षी पार्टियों के होश उड़े है। मोदी केवल कार्यकर्ताओं की नहीं आम जनता की मांग बन चुके है। ऐसे में यूपी से उनका चुनाव लड़ने का फैसला होता है। इसका लाभ पार्टी को मिलना सुनिश्चित है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जनता नरेंद्र मोदी से बड़े बदलाव की आस लगाए हुए है। मोदी आए तो प्रदेश में भाजपा को ताकत मिलेगी।

मोदी का आना शुभ रहेगा : कटियार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार का कहना है कि यूपी से नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ते है तो यह पार्टी के लिए शुभ ही रहेगा। देश की जनता उन्हें पंसद करती है और आम कार्यकर्ता का उत्साह भी बढ़ा है। चुनाव कहां लड़े यह फैसला तो नेतृत्व को करना है? ऐसा होता है तो प्रत्येक कार्यकर्ता स्वागत करेगा।

मोदी के लिए रेड कारपेट तैयार : वाजपेयी

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि नरेंद्र मोदी के लिए कार्यकर्ता पलक पावड़े बिछाए हुए है। चुनाव कहां से लड़े यह फैसला उनको व केंद्रीय संसदीय बोर्ड को करना है। मोदी चुनाव लड़ने आते है तो प्रदेश में राममंदिर जैसी लहर भाजपा के पक्ष में होगी। प्रदेश में सर्वाधिक सीटें जीतने का रिकार्ड भी ध्वस्त होगा और भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। मोदी फैसला ले, प्रदेश भाजपा स्वागत को तैयार है।

पीएम बनने की राह आसान होगी : शाही

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही का कहना है कि नरेंद्र मोदी यूपी में आकर लोकसभा चुनाव लड़ते है तो निश्चित रूप से पार्टी फायदे में रहेगी। इसके कोई संदेह नहीं कि नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता और लोकप्रियता आम जनता में सर्वाधिक है। मोदी प्रदेश से चुनाव लड़ते है तो भाजपा के पक्ष में नब्बे के दशक जैसे परिणाम आयेंगे और प्रधानमंत्री बनने की राह आसान होगी। कार्यकर्ता मोदी को लेकर बेहद उत्साहित है।

मोदी को पूरा देश मांग रहा है : पंकज

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का कहना है कि नरेंद्र मोदी आज केवल यूपी ही नहीं पूरा देश मांग रहा है। जनता की भावनाओं को देखकर ही पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नरेंद्र मोदी यूपी से लड़ने का मन बनाते है तो इससे जनता खासकर युवाओं का उत्साह दोगुना और भाजपा की सीटों में भारी इजाफा होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।