सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2014 का लोस चुनाव जीत कर सुधारेंगे अर्थव्यवस्था: राजनाथ

By Edited By:
Published: Sat, 14 Sep 2013 06:05 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

जागरण संवाददाता, मुंबई। नरेंद्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने के अगले ही दिन भाजपा अध्यक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मुंबई। नरेंद्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने के अगले ही दिन भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्र पर जोरदार हमला बोला। राजनाथ ने कहा, कांग्रेस नीत सरकार ने 10 वर्षो में देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। साथ ही उम्मीद जताई कि भाजपा सहयोगी दलों के साथ 2014 के लोस चुनाव में 272 से ज्यादा सीटें हासिल कर सत्ता में आएगी, और अर्थव्यवस्था को पुन: मजबूत करेगी।

पढ़ें: 'नमो' को नमन, दुखी आडवाणी का चिट्ठी बम

राजनाथ ने शनिवार को बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन की नई इमारत के उद्घाटन के बाद सर्राफा व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा, वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के छह वर्ष के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था की मजबूती को देखते हुए 2020 तक देश के बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन राजग के हटने के बाद कांग्रेस नीत सरकार ने गत 10 वर्षो अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। वाजपेयी के शासन में महंगाई पर भी नियंत्रण रहा,जबकि पिछले कुछ वर्षो में अर्थव्यवस्था खराब होने से महंगाई से भी लोग हलकान हैं। राजनाथ ने स्वर्ण भंडार को भारतीय अर्थव्यवस्था की शोभा करार देते हुए संप्रग सरकार द्वारा सोने के आयात शुल्क में की गई बेहिसाब वृद्धि की भी आलोचना की। इस अवसर पर बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने राजनाथ के हाथों एक ऐसे प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी करवाया जिस पर 2014 के लोस चुनाव में भाजपा के लिए 272 सीटों का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प अंकित था। कंबोज के अनुसार, पूरे देश के स्वर्ण कारोबारियों को भाजपा से बहुत उम्मीदें हैं और यह समुदाय भाजपा को यह लक्ष्य हासिल करने में पूरी मदद करेगा।