Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा सरकार बनी तो दूर होगी बेरोजगारी: राजनाथ

    By Edited By:
    Updated: Wed, 07 May 2014 11:56 PM (IST)

    भाजपा मुखिया राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बनी तो बेरोजगारी दूर होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है लेकिन व्यापार क ...और पढ़ें

    Hero Image

    लालगंज/आजमगढ़। भाजपा मुखिया राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बनी तो बेरोजगारी दूर होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है लेकिन व्यापार के लिए कम से कम ब्याज पर लोन दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के साथ-साथ सपा और बसपा पर भी निशाने साधते हुए कहा कि चुनाव बाद सपा-बसपा कांग्रेस के साथ हो जाती हैं तो यूपी में भी तीनों को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा मुखिया ने कहा कि देश में 67 वर्षो के शासन काल में 55 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही और 50 के दशक में पंडित नेहरू द्वारा कहा गया कि हम भारत का निर्माण कर रहें। वहीं, वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्येक भाषण और विज्ञापनों में भारत का निर्माण किए जाने की बात कही जा रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक भारत का निर्माण होता रहेगा। 1971 से 1974 तक इंदिरा जी द्वारा गरीबी हटाने का नारा दिया गया, वही कांग्रेस आज भी गरीबी हटाने का नारा दे रही है। कब तक इस देश की गरीबी हटेगी। इसका ठोस जवाब कांग्रेस के किसी नेता के पास नहीं है।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष तक बसपा ने सरकार चलाई और अब दो वर्ष से सपा की सरकार चल रही है। किसी भी चुनाव में बसपा-सपा, कांग्रेस चुनाव अलग अलग लड़ते है और केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार बनती है तो सपा और बसपा दोनों के मुखिया कांग्रेस को समर्थन देकर देश को खोखला करने का काम करते है तो फिर क्यों न उत्तर प्रदेश में तीनों पार्टियां मिलकर कोई भी चुनाव लड़ती।

    जाति धर्म और मजहब की राजनीति करते हुए सरकार तो बन सकती है लेकिन देश का विकास और समस्याओं का निदान करने के लिए ईमानदारी और गंभीरता का होना आवश्यक है क्योंकि जब तक देश के प्रति गंभीरता से विचार नहीं होगा तब तक देश की गरीबी, बेरोजगारी, और समस्याओं का निदान नहीं हो सकता जनसभा में आये लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने पर बेरोजगारी दूर होगी।

    पढ़ें : इस बार तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी : मुलायम