Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनपसंद खाना नहीं मिलने पर पत्नी को जिंदा जलाया

    रातीबड़ इलाके में एक होटल कर्मी ने पत्नी को जिंदा जला दिया। करीब 70 फीसदी झुलसी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नॉनवेज बनाने से मना कर दिया था।

    By Gunateet OjhaEdited By: Updated: Sat, 17 Oct 2015 08:22 PM (IST)

    भोपाल। रातीबड़ इलाके में एक होटल कर्मी ने पत्नी को जिंदा जला दिया। करीब 70 फीसदी झुलसी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नॉनवेज बनाने से मना कर दिया था।

    रातीबड़ पुलिस के मुताबिक सूरज नगर निवासी कन्हैया सेन हबीबगंज पुलिस थाने के सामने एक होटल में काम करता है। वह 13 अक्टूबर की रात शराब के नशे में घर पहुंचा।

    उसने अपनी पत्नी सूरजा (22) से खाना देने को कहा। सूरजा के खाना परोसते ही वह नाराज हो गया और खाना फेंक दिया। उसने थाली में नॉनवेज की जगह सब्जी होने पर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी।

    उसका गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ और उसने पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।

    गंभीर हालत में उसे हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के 4 दिन बाद शुक्रवार को कन्हैया के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें