विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री, रक्षामंत्री सहित कई अधिकारियों ने की मंत्रणा

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2016 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 08:39 PM (IST)

बैठक में रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीव डोभाल, रॉ के डीजी और अन्य बड़े अधिकारी मौजूद थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, एएनआई। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने हालात को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। राजनाथ सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में सीमा के हालात की समीक्षा की गई। उच्चस्तरीय इस बैठक में रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीव डोभाल, रॉ के डीजी और अन्य बड़े अधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 18 सितंबर को उड़ी में सेना के बटालियन पर हुए आतंकी हमले में 18 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय सेना की तरफ से 28 और 29 दिसंबर की रात को गुलाम कश्मीर में सर्जिकल की गई थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी रिश्ते और बिगड़ गए हैं और सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

पढ़ें- हमने पाकिस्तान को बता दिया, हमारी सरकार कलेजे वाली : राजनाथ