विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरुषि हत्याकांड: मौत के वक्त हेमराज के प्राइवेट पार्ट में थी सूजन

By Edited By:
Published: Sat, 23 Mar 2013 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2013 01:34 PM (IST)

आरूषि हत्याकांड में एक अहम खुलासा हुआ है। हेमराज के सिर और गर्दन में उसकी मौत के बाद कोई अकड़न ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद । आरूषि हत्याकांड में एक अहम खुलासा हुआ है। हेमराज के सिर और गर्दन में उसकी मौत के बाद कोई अकड़न नहीं थी। शरीर के ऊपरी और निचले भाग में अकड़न थी। सिर के पीछे की हड्डी टूटी थी और स्वांस नली कटी थी। हेमराज के संवेदनशील अंग में सूजन थी। उसके शव का पोस्टमार्टम करने वाले नोएडा जिला अस्पताल के डाक्टर नरेश राज ने शुक्रवार को सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट में यह बयान दिया।

डाक्टर नरेश राज ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने 17 मई 2008 की रात नौ बजे तलवार दंपती के घरेलू नौकर हेमराज के शव का पोस्टमार्टम किया था। हेमराज के हृदय के दोनों चैंबर्स खाली थे। पोस्टमार्टम से डेढ़ से दो दिन पूर्व अधिक रक्त बहने से हेमराज की मौत हो गई थी। गले के सामने जो घाव था, वह किसी सर्जिकल स्कैलपेन से हो सकता है। हेमराज के शरीर पर कई चोटें लगीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नोएडा पुलिस को सौंपी गई थी। डाक्टर नरेश की गवाही के बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 25 मार्च निर्धारित की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर