विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसाराम को लड़कियां सप्लाई करती थी शिल्पी

By Edited By:
Published: Tue, 03 Sep 2013 09:46 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2013 11:23 AM (IST)

नाबालिग से रेप के मामले में फंसे आसाराम बापू के साथ उनके सहयोगियों पर भी अब शिकंजा कसता जा रहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर [नरेंद्र शर्मा]। नाबालिग से रेप के मामले में फंसे आसाराम बापू के साथ उनके सहयोगियों पर भी अब शिकंजा कसता जा रहा है। जोधपुर पुलिस ने छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की वार्डन शिल्पी की तलाश में आधा दर्जन टीमें भेजी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि वॉर्डन शिल्पी नियमित रूप से छात्राओं एवं अन्य महिलाओं को आसाराम के पास भेजती थी। खुद शिल्पी के कई वर्षो तक आसाराम के साथ संबंध रहे हैं।

पढ़ें: बिना दवा के ही पोटेंसी टेस्ट पास कर गए आसाराम

पढ़ें: सलाखों के पीछे पहुंचे आसाराम, जमानत पर फैसला आज

इससे ही खुश होकर उसे गुरुकुल की वॉर्डन बनाने के साथ ही अहमदाबाद और दिल्ली में घर दिलवाया गया था। आसाराम का खास सेवक शिवा रात के समय उस कुटिया के बाहर चौकीदारी करता था, जिसमें आसाराम महिलाओं के साथ रहते थे। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

पढ़ें: आरोप साबित हुए तो आसाराम को दस साल की कैद!

पढ़ें: आसाराम की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने शुरू किया सबूत जुटाना

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस बारे में अधिकारिक खुलासा अगले दो-तीन दिन में हो सकता है। शिल्पी को तलाशने के लिए जोधपुर पुलिस की आधा दर्जन टीमें छिंदवाड़ा सहित अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। शिवा के साथ ही शिल्पी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंची।

वहीं दूसरी ओर आसाराम बापू के जेल जाने के बावजूद पीड़ित छात्र का परिवार खौफ में है। पिता ने आशंका जताई है कि आसाराम के गुनाहों का पर्दाफाश पुलिस की जांच से होने वाला नहीं है। अपराधों की तह तक पहुंचने के लिए सीबीआइ जांच निहायत जरूरी है, जिसकी सिफारिश सरकार को करनी चाहिए। छिंदवाड़ा मप्र गुरुकुल आश्रम की वार्डन शिल्पा और बापू के साथ रहने वाला सेवादार शिवा उनके अपराधों के बड़े राजदार हैं। उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। 'जागरण' से बातचीत में पीड़िता के पिता ने कहा कि शिल्पा-शिवा ही नहीं, पूर्व वार्डन सीमा भी पूछताछ में तमाम बड़े मामलों का पर्दाफाश कर सकती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।