विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौ जवान भी नहीं खोज पाए इंसानी भेड़िए को

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Sun, 05 Oct 2014 09:43 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 05 Oct 2014 09:48 AM (GMT+05:30)

पांच साल की मासूम बच्ची पिता का हाथ बंटाने के लिए प्रेस किए गए कपड़े एक कोठी में देने के लिए निकली थी। रास्ता दो सौ मीटर ही तय करना था लेकिन बीच में ही मासूम टकरा गई इंसान के भेस में घूम रहे भेड़िए से। जो बहला-फुसलाकर लड़की को एक खाली प्लाट में ले गया। वहां पर उसने मासूम के साथ हवस का खेल खेला

News Article Hero Image

गुड़गांव, [सत्येंद्र सिंह]। पांच साल की मासूम बच्ची पिता का हाथ बंटाने के लिए प्रेस किए गए कपड़े एक कोठी में देने के लिए निकली थी। रास्ता दो सौ मीटर ही तय करना था लेकिन बीच में ही मासूम टकरा गई इंसान के भेस में घूम रहे भेड़िए से। जो बहला-फुसलाकर लड़की को एक खाली प्लाट में ले गया। वहां पर उसने मासूम के साथ हवस का खेल खेला इस दौरान ने उसने बच्ची का गला दबा कर कत्ल भी कर दिया। कातिल को दो माह से पुलिस के सौ जवान खोज रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। बच्ची के माता-पिता की भी उम्मीद दम तोड़ रही है। वह कातिल को फांसी पर लटकते देखना चाहते हैं लेकिन यह चाहत तो तभी पूरी होगी जब पुलिस कातिल को सामने ला पाएगी।

क्या है मामला

वारदात शहर के पाश इलाके की है। यहां पर वजीराबाद में रहने वाला महेश (परिवर्तित नाम) कपड़ा प्रेस करने की दुकान चलाता है। तीन अगस्त को पिता महेश के कहने पर बच्ची एक कोठी में प्रेस किए कपड़े देने को गई थी। वहां से घर नहीं लौटी तो पिता रात भर खोजता रहा। सुबह बच्ची का शव एक खाली प्लाट में मिला था।

दहल उठा था शहर

दिल दहला देने वाली वारदात की खबर मिली तो शहर के लोग तिलमिला उठे थे। राजनीतिक दलों ने तो इस मुद्दा बना प्रदर्शन भी किया जिसके बाद पुलिस ने कातिल की पहचान के लिए पूरी ताकत लगा दी लेकिन हैवान का चेहरा सामने नहीं आया।

पढ़े: दुष्कर्म के बाद दो किशोरियों की हत्या

जंगल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।