विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के बाद दो किशोरियों की हत्या

By Edited By:
Published: Fri, 03 Oct 2014 04:19 PM (GMT+05:30)

लखनऊ। शौच के लिए खेत गई दो किशोरियों की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई।

News Article Hero Image

लखनऊ। शौच के लिए खेत गई दो किशोरियों की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई। पहली घटना कानपुर देहात के पुखरायां तथा दूसरी घटना झांसी के रक्सा की है। दोनों के ही शव खेतों में पड़े मिले। झांसी में जहां आरोपी की पहचान हो चुकी हैं वहीं कानपुर देहात में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कानपुर देहात के पुखरायां सोमनगर के उमाकांत की पुत्री रागिनी आठवीं की छात्रा थी। कल सुबह वह घर से शौच के लिए गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू हुई तो बाजरे के खेत पर उसका शव पड़ा मिला। कपड़े अस्त व्यस्त होने के साथ गला दुपट्टे से कसा था। घर वाले अस्पताल ले कर भागे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। चचेरे भाई जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या व बाल लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। झांसी के रक्सा बमेर गांव में लालाराम अहिरवार की 16 वर्षीय पुत्री रश्मि कल सुबह शौच के लिए खेत गई थी। थोड़ी देर न लौटने पर तलाश की गई तो उसका शव खेतों में पड़ा मिला। तो उसका शव राकेश अहिरवार के खेत में पड़ा था। उसके गले में उसका दुपट्टा कसा था। घर वालों ने गांव के ही रविन्द्र अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

गाजियाबाद के मुरादनगर में चार दबंगों ने दसवीं की छात्रा का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने छात्रा के हाथ-पांव बांधकर उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

कक्षा दस की छात्रा मंगलवार रात गाव में आयोजित एक कार्यक्रम में गई थी। देर रात घर लौटते वक्त रास्ते में घात लगाए चार युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक छात्रा को अगवा कर गन्ना के खेत में ले गया और साथियों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। दबंगों ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। छात्रा कहीं भाग न जाए, इसके लिए युवकों ने उसके हाथ-पांव बांध दिए। पूरी रात और दिन गन्ना के खेत में पड़े रहने के बाद बुधवार शाम छात्रा मुक्त होकर अपने घर पहुंची और परिवारवालों को घटना से अवगत कराया। गाव के कुछ दबंगों ने पीड़ित व उसके परिवारवालों पर थाने में रिपोर्ट न करने का दबाव बनाया है। इसके साथ ही परिणाम भुगतने की धमकी दी। परिवारवालों ने चार युवकों नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जाच के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।