विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Wed, 01 Oct 2014 11:25 PM (IST)

भीटी (अंबेडकरनगर) : किशोरी के साथ जंगल में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार लोगों क

News Article Hero Image

भीटी (अंबेडकरनगर) : किशोरी के साथ जंगल में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला आरक्षियों के साथ सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जांच कर बयान दर्ज किया। मामला महरुआ थाना क्षेत्र का है। जांच को पहुंचे सीओ के समक्ष ग्रामीणों ने घटना को फर्जी बताते हुए प्रदर्शन किया।

उक्त थाना क्षेत्र के गांव खजूरडीह निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से बाहर स्थित जंगल में नित्यक्रिया के लिए गई थी। करीब दो घंटे बाद भी जब नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसे खोजते हुए उक्त जंगल में गए, जहां वह बेहोश पड़ी थी। रात में ही निजी वाहन से किशोरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही राधेश्याम वर्मा पुत्र रामबोध, परशुराम वर्मा पुत्र शीतला प्रसाद, रामबोध पुत्र रामदुलार, अमरजीत पुत्र रामकुमार के विरुद्ध दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को महिला पुलिस कर्मियों की अभिरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मामले के विवेचक सीओ भीटी ने बुधवार को गांव पहुंचकर वादी पक्ष का बयान दर्ज कर घटना स्थल पर आवश्यक जांच पड़ताल की। वहीं दर्जनों ग्रामीणों ने मामले को फर्जी बताते हुए सीओ के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच मुकदमें बाजी चल रही है। इसी उद्देश्य से उक्त चारों के विरुद्ध एक और फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ एसके तेवतिया ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्ट्या रंजिश सामने आ रही है। जांच पूरी होने पर सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।