विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजन्मी बेटी की व्यथा की कथा,जब रो पड़ीं गुजरात की सीएम आनंदीबेन

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 10 Jun 2016 06:38 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2016 08:35 AM (IST)

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल खेड़ा जिले के एक स्कूल के कार्यक्रम में एक बच्ची के भाषण के दौरान रो पड़ीं।

News Article Hero Image

अहमदाबाद। गुजरात की 74 वर्षीय मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल अपने कड़क मिजाज के लिए जानी जाती है, लेकिन गुरुवार को एक 9वीं कक्षा की बच्ची का भाषण सुनकर उनकी दिल भी पसीज गया। दरअसल, खेड़ा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा कन्यू भ्रूण हत्या के मुद्दे पर बोल रही थी। बच्ची के इस भाषण को सुनकर वहां मौजूद आनंदीबेन पटेल रो पड़ीं।

एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक आनंदीबेन पटेल राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सालाना स्कूल भर्ती मुहिम के तहत प्राथमिक स्कूल में छात्रों के कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में 9वीं कक्षा की अंबिका नाम की छात्रा ने कन्या भ्रूण हत्या पर एक भाषण दिया। अंबिका गोहेल ने अपने भाषण में जन्म से पहले ही मां के गर्भ में मार दी जाने वाली अजन्मी बच्चियों की तकलीफ बताई। इसके लिए उन्होंने एक अजन्मी बच्ची द्वारा अपनी मां के लिए लिखी एक सांकेतिक चिट्ठी भी पढ़ी। इस चिट्ठी में अजन्मी बच्ची ने अपनी मां से उसे पैदा करने की गुजारिश की थी।

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटारा हो: आनंदीबेन

बेहद मार्मिक अंदाज में लिखी इस चिट्ठी को जब अंबिका ने पढ़कर सुनाया तो कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का दिल पसीज गया यहां तक कि वहां मौजूद सीएम आनंदीबेन पटेल भी खुद को रोक नहीं सकीं, उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। साथ ही चिट्ठी पढ़ रही अंबिका भी फूट-फूटकर रोने लगी।

अंबिका ने जब चिट्ठी को पढ़कर सुनाया तो अंत में आनंदीबेन पटेल ने उसे गले से लगा लिया। उस दौरान अंबिका और सीएम दोनों रो रही थीं। कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 'छोटी-छोटी बच्चियों में काफी प्रतिभा है। अभिभावकों को बेटों और बेटियों में कोई फर्क नहीं करना चाहिए और बेटियों को भी पढ़ने देना चाहिए।'

गुजरात में सीएम पद से आनंदीबेन पटेल की छुट्टी तय, ये होंगे दावेदार!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।