विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना की जासूसी करने वाले ISI के दो संदिग्धों को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2016 03:08 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2016 09:57 AM (IST)

गुजरात के कच्छ जिले से आतंक रोधी दस्ते (ATS) ने आइएसआइ के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद(जेएनएन)। गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर जासूसी का काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।दोनों को कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि एटीएस को कच्छ के खावडा गांव के दो निवासियों पर पाकिस्तान के आईएसआई के जासूस के तौर पर काम करने का संदेह था और उन पर पिछले एक वर्ष से करीबी निगाह रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली है कि उनके घरों की तलाशी के दौरान एटीएस ने उनके पास से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।