Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बड़े सुधारों पर मंथन कर रही है सरकार

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Mon, 13 Feb 2017 06:02 AM (IST)

    केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने बड़े कृषि सुधार लागू करने पर विचार कर रही है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बड़े सुधारों पर मंथन कर रही है सरकार

    हैदराबाद, प्रेट्र। वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए केंद्र द्वारा गठित समिति कृषि क्षेत्र में बड़े सुधारों पर विचार कर रही है। इनमें उच्च उत्पादकता, खेती की लागत घटाना और लाभोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने जैसे उपाय शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र सरकार ने पिछले साल अप्रैल में इस समिति का गठन किया था। समिति कृषि उत्पादों की बाजार तक पहुंच और खेती से जुड़े पशुपालन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने पर भी गौर कर रही है।

    यह भी पढ़ें: देसी खाद के प्रयोग से उगी ढाई फीट लंबी मूली

    समिति के अध्यक्ष अशोक दलवई ने पिछले सप्ताह यहां संवाद एजेंसी से बातचीत में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हमारा ज्यादा जोर ऐसे व्यावहारिक उपाय सुझाने पर है, जिन्हें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ ही किसानों के लिए भी अपनाना आसान हो।

    कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव दलवई ने बताया कि इसके लिए आइसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के वैज्ञानिकों, किसानों, कृषि क्षेत्र से जुड़े पेशेवर संगठनों से विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या छोटे और सीमांत किसानों की है, ऐसे में खेती को सुगम बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।

    यह भी पढ़ें: किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट