विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री के इलाज में खर्च 1.16 करोड़ रुपए देगी सरकार

By Edited By:
Published: Thu, 17 Jul 2014 03:16 PM (GMT+05:30)

कर्नाटक सरकार के एक फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार के हाउसिंग मंत्री अंबरीश के इलाज में खर्च एक करोड़ 16 लाख रुपए देने का फैसला लिया है। अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा टैक्स के रूप में देने वाले लोगों के पैसों के दुरुपयोग पर अब सवाल उठने लगे हैं।

News Article Hero Image

बैंग्लोर। कर्नाटक सरकार के एक फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार के हाउसिंग मंत्री अंबरीश के इलाज में खर्च एक करोड़ 16 लाख रुपए देने का फैसला लिया है। अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा टैक्स के रूप में देने वाले लोगों के पैसों के दुरुपयोग पर अब सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल अभिनेता से नेता बने 61 वर्षीय अंबरीश को 21 फरवरी को सांस लेने की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अच्छे इलाज के लिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे इलाज के बाद 11 अप्रैल को भारत लौट आए थे।

11 जुलाई को कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी किये गए अध्यादेश के बाद ये खुलासा हुआ है। जिसमें सरकार ने उनके इलाज में खर्च रुपए देने का फैसला किया है।

1958 के मेडिकल अटेंडेंट नियम के मुताबिक सामान्यत: देश में इलाज के लिए किसी मंत्री को पांच लाख रुपये तक की प्रतिपूर्ति दी जाती है। जब इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैय्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ स्पेशल केस में हम ऐसा कर सकते हैं। वहीं भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेंट्टार ने कहा कि ये कोई नया नहीं है। इससे पहले भी सरकार ने ऐसे फैसले लिये हैं।

पढ़ें: मंजूनाथ की फाइल कोलेजियम को वापस

पढ़ें: स्कूल, कॉलेजों में मोबाइल फोन पर लगे पाबंदी : विधानसभा समिति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।