विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर हादसे को मुलायम सिंह ने बताया शर्मनाक, लापरवाही पर लगाई फटकार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 17 Aug 2017 03:49 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 04:02 PM (IST)

इस हादसे को लेकर सौंपी गई एक जांच रिपोर्ट में ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई करने वाली कंपनी को लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है।

गोरखपुर हादसे को मुलायम सिंह ने बताया शर्मनाक, लापरवाही पर लगाई फटकार
गोरखपुर हादसे को मुलायम सिंह ने बताया शर्मनाक, लापरवाही पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली, एएनआइ। गोरखपुर में ऑक्‍सीजन की कमी के कारण करीब 70 बच्‍चों की मौत को लेकर पूरा देश आहत है। इसको लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्‍होंने गुरुवार को कहा कि इस तरह के हादसे से बचने के लिए पहले ही एहतियात कदम उठाए जाने चाहिए थे।

यादव ने कहा, अगर वे बच्‍चे जिंदा होते तो देश को गर्व कराते। मगर गोरखपुर हादसे में उन्‍हें अपनी जान गंवानी पड़ी। यह घटना बेहद ही शर्मनाक और भयावह है।

आपको बता दें कि इस हादसे को लेकर गोरखपुर डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेट राजीव रॉटेला को जांच की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी, जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल आरके मिश्रा को मुख्य आरोपी ठहराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने के पीछे सबसे ज्यादा लापरवाही आरके मिश्रा की ओर से हुई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वित्तीय गड़बड़ी के चलते अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हुई। इस ओर भी इशारा किया गया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की खरीद में कमीशखोरी हो रही थी। वहीं ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई करने वाली कंपनी को भी लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। कहा गया है कि पुष्पा सेल्स बकाया भुगतान के लिए दूसरे तरीके अपना सकती थी, लेकिन उसका ऑक्‍सीजन की सप्लाई बंद करना गलत है।

यह भी पढ़ें: औरैया जा रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, किया नजरबंद