विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज गूगल डूडल मना रहा ‘अर्थ डे’

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 22 Apr 2016 01:58 PM (IST)Updated: Fri, 22 Apr 2016 02:00 PM (IST)

आज पृथ्‍वी दिवस के अवसर पर गूगल के होमपेज पर खूबसूरत डूडल डिस्‍प्‍ले किया गया है, जो पृथ्‍वी की विशेषताओं को दर्शा रहा है।

News Article Hero Image

वर्ष 1969 से अब तक हर साल 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ यानि ‘अर्थ डे’ मनाया जाता है। अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए पृथ्वी दिवस की शुरआत की थी। इस अवसर पर आज गूगल के होमपेज पर खूबसूरत डूडल डिस्प्ले किया गया है, जो विभिन्न तस्वीरों को उकेर पृथ्वी पर उपस्थित विभिन्नता और इसकी खूबसूरती को दर्शा रहा है।

अंतरिक्ष में अध्ययन से होगा धरती पर इलाज

आज के गूगल डूडल में पोलर बियर को टूंड्रा में, रेड फॉक्स को जंगल में, कछुए को रेगिस्तान में, ऑक्टोपस को समुद्र में और हाथी को ग्रासलैंड में दिखाया गया है। गूगल के होमपेज पर आज आप जितनी बार जाएंगे हर बार उसे इनमें से अलग तस्वीर नजर आएगी।

तप रही धरती, आसमान उगल रहा आग

इस वर्ष इसका महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि दुनिया के 120 से अधिक नेता आज पेरिस जलवायु समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर करेंगे, जिस पर पिछले वर्ष दिसंबर में 190 से अधिक देशों ने सहमति जतायी थी।

डूडलर सोफी डियाओ ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘पृथ्वी की विभिन्नता इसे विशेष बनाती है, लेकिन अंत में पृथ्वी की पांच बायोम को देखा जा सकता है।’ हम अपने इस सुंदर इकोसिस्टम को जेहन में याद कर खुशी मनाते हैं।‘