विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरिक्ष में अध्ययन से होगा धरती पर इलाज

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 21 Apr 2016 07:50 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 21 Apr 2016 08:49 PM (GMT+05:30)

वैज्ञानिक ना जाने कैसी कैसी तरकीबें निकालते रहते हैं। अब एक नई बात सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि अंतरिक्ष में अध्ययन से धरती पर इलाज होगा।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, आइएएनएस : अंतरिक्ष के संभावित खतरों और समस्याओं के लिए धरती पर तो अध्ययन होते ही रहते हैं। अब वैज्ञानिक इसके विपरीत शोध कर रहे हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) पर हुए अध्ययन के जरिये धरती पर बीमारी का इलाज खोजने की कोशिश हो रही है।

अमेरिकी फार्मा कंपनी एली लिली एंड कंपनी और सेंटर फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस ने इस संबंध में शोध किया है। शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष में समय बिताने वाले एक चूहे के जरिये मांसपेशियों की एक बीमारी का इलाज खोजने की कोशिश की है।

शोध में एक ऐसे चूहे को शामिल किया गया, जिसे हाल में आइएसएस पर रसद आपूर्ति के लिए गए यान में भेजा गया था। वापसी पर चूहे में आई कमजोरी और मांसपेशीय समस्याओं का अध्ययन किया गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि हड्डियों के निर्माण और मांसपेशियों के संरक्षण के लिए व्यायाम और भोजन को अहम माना जाता है।

लेकिन कुछ लोगों में होने वाली मांसपेशीय क्षय की गंभीर बीमारी को दूर करने के लिए अन्य उन्नत उपायों की जरूरत है। अंतरिक्षीय शोध से इसका रास्ता खुलने की उम्मीद है।

पढ़ें- अंतरिक्ष में अनुसंधान की अपार संभावनाएं

पढ़ें- नई दवाओं की तलाश में अंतरिक्ष में भेजी जाएगी फंगस