विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरिक्ष में अनुसंधान की अपार संभावनाएं

By Edited By:
Published: Fri, 01 Apr 2016 06:33 PM (IST)

जासं, अंबाला शहर : एसए जैन कॉलेज में साइंस फोरम की ओर से अंतरिक्ष में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपल

News Article Hero Image

जासं, अंबाला शहर : एसए जैन कॉलेज में साइंस फोरम की ओर से अंतरिक्ष में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर वार्ता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भौतिक विज्ञानी डॉ. संजय गोयल ने मानव के अंतरिक्ष में अनुसंधान और भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान के विषय में बताया।

उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में अनुसंधान की अपार संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने बताया कि थुम्बा से लेकर उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण और चंद्रयान, मंगलयान तक भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने डॉ. होमी जहांगीर भाभा, डॉ. विक्रम साराभाई, डॉ. सतीश धवन को विशेष रूप से याद किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल तोमर, डॉ. अंशुल बंसल, प्रो. राकेश जैन, प्रो. संतोष, प्रो. हितेश, प्रो. गायत्री, प्रो. मिनी, प्रो. प्रतिभा, प्रो. अंकुर ¨सगला, प्रो. पंकज, प्रो. अनिल कुमार यादव आदि ने अपना सहयोग दिया। प्राचार्य डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही ने उन्हें धन्यवाद देते हुए विज्ञान के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष शोध को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।