विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा के CM ने सनातन संस्था पर प्रतिबंध की मांग को खारिज किया

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Thu, 24 Sep 2015 01:20 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Sep 2015 01:49 AM (GMT+05:30)

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग को खारिज कर दिया है। गौरतलब है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि सनातन संस्था के सदस्यों पर वामपंथी नेता गोविंद पनसारे की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पनसारे की गत फरवरी में कोल्हापुर में हत्या कर दी गई थी।

यहां राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पारसेकर ने कहा कि संस्था पर महाराष्ट्र में आरोप लगाए गए हैं लेकिन जहां तक गोवा में सवाल है इस संस्था को किसी आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त नहीं पाया गया है। संस्था किसी विवाद में भी नहीं है।

पढ़ेंः वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले को सनातन संख्या की धमकी

पारसेकर ने कहा कि 2009 में सनातन संस्था के आठ सदस्यों के खिलाफ मरगांव में हुए विस्फोट मामले में जो केस चला था उसमें से छह को कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया जबकि दो फरार हैं। इनमें से एक गोविंद पनसारे हत्या मामले में वांछित है। गोवा में कांग्रेस ने समाज में नफरत फैलाने के आरोप में सनातन संक्था के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

पढ़ेंः सनातन संस्था पर प्रतिबंध को लेकर विवावद शुरू