विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के लिए गीतिका बना रही थी कांडा पर दबाव

By Edited By:
Published: Sat, 11 May 2013 07:46 AM (IST)

गोपाल कांडा ने गीतिका से शारीरिक संबंध बनाए थे। वह कांडा से विवाह करना चाह रही थी। इसके लिए उसने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संजय सलिल, नई दिल्ली। गोपाल कांडा ने गीतिका से शारीरिक संबंध बनाए थे। वह कांडा से विवाह करना चाह रही थी। इसके लिए उसने दबाव भी बनाया, लेकिन कांडा ने बहाना बनाते हुए शादी करने से इंकार कर दिया था। इससे गीतिका को सदमा लगा था। वह कांडा से मिलना नहीं चाह रही थी, जबकि वह उस पर वापस लौटने का लगातार दबाव डाल रहा था। यह खुलासा रोहिणी कोर्ट स्थित जिला जज एसके सरवरिया की अदालत द्वारा मामले में आरोप तय करने के दौरान हुआ है।

अदालत ने कहा कि आरोपी अरुणा चढ्डा ने दस अगस्त 2012 को पुलिस को दिए अपने इकबालिया बयान में यह खुलासा किया है कि उसने गोपाल कांडा के कहने पर ही गीतिका का कई बार गर्भपात कराया। उसने पुलिस को उन जगहों के बारे में भी बताया, जहां गर्भपात कराया गया था। अरुणा उसे नौ मार्च 2012 को लाजपत नगर स्थित डॉ. विशाखा मुंजाल की क्लीनिक पर गर्भपात कराने के लिए ले गई थी। डॉ. मुंजाल ने भी पुलिस की पूछताछ में इस तथ्य को स्वीकार किया है।

अदालत ने अपने पर्यवेक्षण में पाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गीतिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने की खुलासा किया गया है। उसके द्वारा सुसाइड नोट में यह लिखा जाना कि 'उन्होंने उसकी जिदंगी को नरक बना दिया है' यह वाक्य सीधे तौर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्लेखित शारीरिक शोषण की तरफ इशारा करता है। गीतिका अपने परिवार के सदस्यों के बीच यह राज खुलने नहीं देना चाहती थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।