Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में गरिमा सिंह के समर्थकों का हंगामा, लाठीचार्ज व फायरिंग

    By Edited By:
    Updated: Sun, 14 Sep 2014 11:52 AM (IST)

    अमेठी में राजघराने की लंबे समय से चली आ रही रार आज फिर सड़कों पर दिखी। डॉ. संजय सिंह के आज आने की खबर से बड़ी संख्या में गांव वाले महल के सामने डट गए। रानी गरिमा सिंह समर्थक इन लोगों को हटाने में पुलिस को लाठीचार्ज के साथ हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। जिसमें दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। आक्रोशित गांववाले

    लखनऊ। अमेठी में राजघराने की लंबे समय से चली आ रही रार आज फिर सड़कों पर दिखी। डॉ. संजय सिंह के आज आने की खबर से बड़ी संख्या में गांव वाले महल के सामने डट गए। रानी गरिमा सिंह समर्थक इन लोगों को हटाने में पुलिस को लाठीचार्ज के साथ हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। जिसमें दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। आक्रोशित गांववाले राम कोट महल के आगे अभी भी डटे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद डा.संजय सिंह के आज भूपति भवन में आने को लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त कर दी गई है। इसको देखकर गांव वालों का पारा चढ़ गया। रानी गरिमा सिंह के घोर समर्थक माने जाने वाले गांव के लोगों के महल के गेट को घेर लिया। पुलिस ने जब इनको हटाने का प्रयास किया तो गांव वालों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जब इससे भी स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी तो फिर पुलिस ने हवाई फायरिंग शुरू की। पुलिस के लाठी चार्ज से दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं जबकि पथराव से कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

    इससे पहले डॉ. संजय सिंह के महल में आगमन की खबर पर कल एएसपी मुन्ना लाल ने अमेठी कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। एएसपी अमेठी कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। डा.संजय सिंह के आगमन की आहट के साथ ही विख्यात अमेठी राजघराने के विवाद का पटाक्षेप होने की आस बढ़ गई। बीते डेढ़ माह से राजमहल का विवाद चल रहा है। तभी से ही लोगों के मन में यह बात थी, कि सांसद डा. संजय सिंह के आने पर विवाद समाप्त हो जाएगा। एएसपी मुन्नालाल ने बताया कि 12 सितंबर को सांसद डा. संजय सिंह के आने का कार्यक्रम था। अब वह रविवार को आएंगे। उन्होंने इसकी सूचना दी है।

    पढ़ें: अमीता को नहीं घुसने देंगे महल में : अनंत

    पढ़ें: सांसद संजय के आने की सूचना पर गहमागहमी