विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई सामूहिक दुष्कर्म मामले में इसी सप्ताह दाखिल होगी चार्जशीट

By Edited By:
Published: Sun, 15 Sep 2013 05:05 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Sep 2013 05:10 PM (GMT+05:30)

मुंबई में महिला फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस इस सप्ताह अदालत में चार्जशीट दाखिल कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई में महिला फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस इस सप्ताह अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। मामले की जल्द से जल्द सुनवाई शुरू किए जाने की मांग के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया में तेजी दिखाई है।

पढ़ें: मौत की सजा ने उड़ा दी दरिंदों की नींद

..मेरी बेटी संबंध बनाती तो जला देता उसे

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया, 'पांच आरोपियों के खिलाफ अब तक जितने भी सुबूत इकट्ठे हुए हैं, उनके आधार पर हम चार्जशीट को अंतिम रूप दे रहे हैं। हम मंगलवार तक इसे अदालत के सामने पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'मामले में और सुबूत जुटाए जाने के बाद हम पूरक चार्जशीट भी दाखिल करेंगे।' सामूहिक दुष्कर्म की उक्त घटना 22 अगस्त की शाम महालक्ष्मी स्थित शक्ति मिल कंपाउंड में हुई थी, जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ वहां तस्वीरें खींचने गई थी।

पुलिस का दावा है कि उसके पास पांचों आरोपियों सलीम अंसारी, विजय जादव, मुहम्मद कासिम हाफिज शेख उर्फ कासिम बंगाली, सिराज रहमान खान और एक किशोर के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। डीएनए रिपोर्ट से आरोपियों के इस वारदात में शामिल होने की पुष्टि हो जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।