विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..मेरी बेटी संबंध बनाती तो जला देता उसे

By Edited By:
Published: Sun, 15 Sep 2013 06:21 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2013 06:23 AM (IST)

दिल्ली गैंगरेप मामले में बचाव पक्ष के वकील एपी सिंह ने विवादित बयान देकर नया बखेड़ा कर दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप मामले में बचाव पक्ष के वकील एपी सिंह ने विवादित बयान देकर नया बखेड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी किसी के साथ विवाह पूर्व शारीरिक संबंध बनाती और रात में अपने मित्र के साथ घूमती तो वह उसे जिंदा जला देते। गैर सरकारी संगठनों समेत कई संस्थाओं से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली बार काउंसिल [डीबीसी] ने उनके इस बयान को गंभीरता से लिया है। कई संगठनों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

पढ़ें: दिल्ली गैंगरेप: चारों दरिंदों को फांसी

दिल्ली के चर्चित दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को आए फैसले के सिलसिले में वह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने व्यक्तिगत रुख स्पष्ट किया। एपी सिंह ने कहा कि माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें अच्छे संस्कार दें। अगर संतान रास्ते से भटक रही है तो उसके साथ सख्ती का व्यवहार भी करें।

दिल्ली बार काउंसिल के सचिव मुरारी तिवारी ने कहा कि उन्हें इस बयान के बाबत कई संगठनों से मौखिक शिकायतें मिली हैं। उनसे लिखित शिकायत मांगी गई है। अगर कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई तो भी काउंसिल 20 सितंबर को होने वाली बैठक में स्वयं इसका संज्ञान लेगी। तिवारी ने कहा कि सिंह का बयान पेशे के विपरीत आचरण के तहत आता है और काउंसिल उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर