Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्मियों से फिर शर्मसार हुआ उप्र

    By Edited By:
    Updated: Mon, 23 Jun 2014 07:09 AM (IST)

    उप्र में फिर दुष्कर्मियों के कुकृत्य से मानवता को शर्मसार होना पड़ा। इटावा में युवती तो उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। जबकि सिद्ध ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण न्यूज नेटवर्क, लखनऊ। उप्र में फिर दुष्कर्मियों के कुकृत्य से मानवता को शर्मसार होना पड़ा। इटावा में युवती तो उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। जबकि सिद्धार्थनगर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया तो कुशीनगर में बारात देखने गई नाबालिग दरिंदे का शिकार बनी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा के ऊसराहार के ग्राम अमथरी में शनिवार रात बरात आई थी। इसी दरम्यान गांव के ही रामदास का पुत्र दीवान ने घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। तब तक युवती का भाई आ गया और उसने दीवान को पकड़कर बेरहमी से पीटा। पीड़िता के पिता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्नाव के सिकंदरपुर गांव के पास 14 वर्षीय किशोरी से युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को पड़ोसी सरोसी गांव निवासी राजू और उसके साथी पकड़कर नाले के पास ले गए। आरोप है कि वहां दो युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने राजू, नरेश, राहुल, संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सिद्धार्थनगर इटवा के एक गांव में किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे मानव तस्करों के हाथ बेच दिया गया। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

    जिले के खतौली थाना रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में रविवार को सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। गांव में हुई पंचायत में मामले में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़ित के पिता ने थाना रतनपुरी में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

    पार्क स्ट्रीट में सामूहिक दुष्कर्म

    कोलकाता। महानगर के पॉश इलाके पार्क स्ट्रीट में फिर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात यहां 18 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पार्क स्ट्रीट थाने में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी जहीद हुसैन, शहीद और मनिरुद्दीन करया इलाके के रहने वाले हैं और घटना के बाद से फरार हैं।

    पढ़ें: यूपी में 55 साल की महिला से गैंग रेप