Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिर मोदी की रैली को मिला पटना का गांधी मैदान

    By Edited By:
    Updated: Tue, 10 Sep 2013 06:54 PM (IST)

    राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को प्रस्तावित भाजपा चुनाव प्रचार के मुखिया नरेंद्र मोदी की रैली को मैदान मुहैया कराने के लिए स्थानीय प् ...और पढ़ें

    Hero Image

    पटना [जागरण ब्यूरो]। राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को प्रस्तावित भाजपा चुनाव प्रचार के मुखिया नरेंद्र मोदी की रैली को मैदान मुहैया कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने आखिर स्वीकृति दे दी। हालांकि भाजपा नेताओं को जिलाधिकारी द्वारा अभी तक इस बाबत लिखित पत्र नहीं सौंपा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: जयपुर में गूंजा नमो मंत्र..छुट्टी कर दो कांग्रेस की

    इससे पहले सोमवार को भाजपा नेताओं ने मैदान की स्वीकृति नहीं दिए जाने को लेकर जमकर हंगामा किया था। उनका आरोप था कि प्रशासन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर रैली के लिए मैदान नहीं दे रहा है।

    अगले माह प्रस्तावित 'हुंकार रैली' में मोदी समेत कई दिग्गज भाजपा नेता शामिल होंगे। लेकिन इसके लिए पटना जिलाधिकारी एन. सरवण कुमार ने आधा गांधी मैदान ही मुहैया कराया था। जिस पर भाजपा नेता भड़क उठे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी से डर गए हैं, वे रैली नहीं होने देना चाहते। हम सरकार की अनुमति लिए बगैर इसी मैदान में रैली करेंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी नीतीश पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। हालांकि जिला प्रशासन का कहना था कि मैदान के आधे हिस्से की बुकिंग पहले ही सरकारी कार्यक्रम (शिक्षा दिवस, सरस मेला) के लिए हो चुकी थी। आखिर हंगामे के बाद जिलाधिकारी ने पूरा गांधी मैदान देने की बात कही है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर