विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NSG: भारत के प्रयासों को मजबूत करने के लिए विदेश सचिव सियोल रवाना

By kishor joshiEdited By:
Published: Wed, 22 Jun 2016 12:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2016 01:38 PM (IST)

सियोल में कल होने वाली एनएसजी बैठक से पहले भारत के प्रयासों को मजबूत करने के लिए विदेश सचिव एस जयशंकर आज सियोल के लिए रवाना हो गए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (पीटीआई)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में कल होने वाली परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) देशों की पूर्ण बैठक से पहले भारत के प्रयासों को मजबूत करने के लिए विदेश सचिव एस जयशंकर आज सियोल के लिए रवाना हो गए हैं। भारत को उम्मीद है वह चीन और कुछ अन्य देशों के विरोध के बावजूद भी वह एनएसजी की सदस्यता हासिल करने में कामयाब रहेगा।

सोमवार से शुरू हुई 48 देशों के समूह वाली एनएसजी समूह की बैठक पर नजदीकी नजर रखने वाले विदेश सचिव एस जयशंकर इस ग्रुप में भारत की सदस्यता के लिए प्रयासों को तेज करने हेतु आज दक्षिण कोरिया की राजधानी के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अमनदीप सिंह गिल, जिनके पास 'निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा ' का भी प्रभार है, वो पहले से ही सियोल में हैं।

पढ़ें- भारत की NSG में दावेदारी पर चीन का रोड़ा, अब अमेरिका पर टिकी नजर

चीन इस आधार पर भारत को एनएसजी की सदस्यता दिए जाने का विरोध कर रहा है कि इसने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उसका कहना है कि यदि भारत के संदर्भ में नियमों की छूट दी जा रही है, तो पाकिस्तान के संदर्भ में ऐसा ही किया जाना चाहिए।

एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के वाले मुद्दे को लेकर एनएसजी ग्रुप के सदस्य बंटे हुए हैं। एनएसजी सर्वसम्मति के सिद्धांत के तहत काम करता है और यदि एक देश भी भारत के खिलाफ मतदान करता है तो एनएसजी में भारत को सदस्यता मिलना नामुमकिन हो जाएगा। हालांकि बहुमत के आधार पर देखा जाए तो अधिकतर देश भारत की सदस्यता का समर्थन कर रहे हैं। वहीं चीन के अलावा तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और न्यूजीलैंड भी एनएसजी में भारत की सदस्यता के हक में नहीं हैं।

पढ़ें- NSG पर चीन को मनाने की कोशिश करेंगे मोदी, ताशकंद में शी जिनपिंग से होगी मुलाकात

चीन बोला वह भारत की सदस्यता पर चर्चा में निभाएगा रचनात्मक भूमिका

चीन ने कहा है कि वह एनएसजी में भारत की सदस्यता के मुद्दे पर चर्चा में रचनात्मक भूमिका निभाएगा। चीन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि NSG के सदस्य देशों ने भारत और पाकिस्तान की सदस्यता के मसले पर आनाधिकृत रुप से तीन दौर की चर्चा भी की है। आपको बता दें कि सोमवार को प्रवक्ता ने कहा था कि सोल में NSG की बैठक के एजेंडा में भारत की सदस्यता का मुद्दा शामिल नही है।