Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश दौरों से मोदी ने धोया देश के माथे पर लगा कलंक

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Fri, 20 Nov 2015 07:39 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर लगातार सवालिया निशान लगाने वाली कांग्रेस पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने विदेश दौरों से देश के माथे पर भ्रष्टाचार व कुशासन के लगे कलंक को धोया है।

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर लगातार सवालिया निशान लगाने वाली कांग्रेस पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने विदेश दौरों से देश के माथे पर भ्रष्टाचार व कुशासन के लगे कलंक को धोया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बकौल सीतारमण, 'पीएम ने मनमोहन राज में भ्रष्टाचार और कुशासन के कारण विदेश में भारत की खराब हुई छवि को अपने दौरों से ठीक किया। देश की छवि में व्यापक सुधार हुआ है।'

    केंद्रीय मंत्री के अनुसार कांग्रेस का यह कहना सही नहीं है कि प्रधानमंत्री के लगातार विदेश दौरे के बावजूद निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। सीतारमण ने बताया कि वैश्विक स्तर पर मांग में कमी के कारण निर्यात में कमी दर्ज की गई है।

    इस संवाददाता से बातचीत में वाणिज्य राज्य मंत्री ने उपरोक्त टिप्पणी की। उनके मुताबिक, 'पीएम अपने विदेश दौरों में भारत की असली तस्वीर पेश करते हैं। विदेशियों को भारत का असल मतलब समझाते हैं। देश के माथे पर लगा कलंक धो डाला है।'

    सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण विदेश में भारत की छवि खराब हुई और निवेश का प्रवाह थम गया था। इसका असर अब तक दिख रहा है। निर्यात में गिरावट का एक कारण यह भी है।