यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेसबुक पर दोस्ती की कीमत 1.10 करोड़
फेसबुक की दोस्ती में गुजरात की महिला बीमा एजेंट को 1.10 करोड़ रुपये गंवाने पड़े। गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। फेसबुक की दोस्ती में गुजरात की महिला बीमा एजेंट को 1.10 करोड़ रुपये गंवाने पड़े। गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी एक युवक ने 'राजमा गेम' के नाम पर जुआ खेलाकर यह रकम हड़पी। बृहस्पतिवार को वह जब गिरफ्तार हुआ तो उसके पास से कुछ ऐसी गड्डियां बरामद हुई, जिनमें ऊपर-नीचे असली नोट लगे हैं और बीच में कोरे कागज।
फेसबुक पर दोस्ती, अपहरण कर महिला ने मांगी 10 लाख की फिरौती
पुलिस अधीक्षक नगर शिवशंकर यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि अहमदाबाद के वर्धमान नगर की देविका बीमा एजेंट हैं। दो वर्ष पूर्व फेसबुक पर उनकी दोस्ती गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी रघुराज सिंह उर्फ बबलू वालिया से हुई। उनकी फोन पर भी बात होने लगी। बबलू ने बड़ी बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर देविका को यहां अपने घर बुला लिया। बबलू ने पीके अग्रवाल नामक शख्स को अपना बॉस बताया। उसकी तस्वीर दिखाते हुए अधिक पैसे कमाने के लिए 'राजमा गेम' खेलने का सुझाव दिया।
नाबालिग जोड़े ने फेसबुक पर किया 'किस', पुलिस ने किया गिरफ्तार
देविका ने जुआ बताते हुए खेलने से मना कर दिया। देविका को बबलू की पत्नी ने चाय दी, जिसे पीने के बाद नशा हो गया। नशे में देविका 'राजमा गेम' खेलने के लिए तैयार हो गई।
फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा लड़कियों को किया बदनाम
जीत कर भी गंवाए रुपये : देविका 2011 में तीन बार गाजियाबाद आई। बबलू के दोस्त सेंडो शर्मा ने देविका के साथ 'राजमा गेम' खेला। 30 लाख रुपये देविका जीत भी गई। बबलू ने बताया कि गेम का नियम है कि दांव की रकम पहले दिखानी होती है। इसके बाद ही भुगतान किया जाता है। देविका ने गुजरात से 30 लाख रुपये लाकर बबलू के पास जमा कर दिए।
पढ़ें : सोनिया गांधी के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक तस्वीरें
दूसरी बार भी गेम में बबलू ने उसे 30 लाख रुपये जितवा दिए। इस तरह से उससे तीन बार गेम खेलाकर 1.10 करोड़ रुपये जमा करा लिए। जब देविका ने रकम का तकादा किया तो बबलू ने टाल दिया। कहा, गेम का नियम है कि चार बार खेलकर ही रकम दी जाती है। इसके बाद उसने खेल बंद करा दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
