विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा लड़कियों को किया बदनाम

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 01:54 AM (IST)

एमबीए के एक छात्र ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा कई लड़कियों को बदनाम कर दिया। नोएडा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा, जागरण संवाददाता। एमबीए के एक छात्र ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा कई लड़कियों को बदनाम कर दिया। नोएडा की छात्रा की जब उसने तस्वीर लगाई तब पुलिस व साइबर सेल ने जांच कर आरोपी युवक की पहचान की। जब नोएडा पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तब पता चला कि दो दिन पहले ही इसी तरह के मामले में सहारनपुर पुलिस गिरफ्तार कर उसे ले गई है। नोएडा पुलिस अब आरोपी युवक को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

20 सितंबर को 11वीं की एक छात्रा ने नोएडा पुलिस से फेसबुक पर उसकी अश्लील फोटो डाल कर बदनाम करने की शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की जांच में यह बात साबित हुआ। सेल के अधिकारियों ने आरोपी युवक की पहचान मोदीनगर, गाजियाबाद निवासी अनुज त्यागी के रूप में की। अनुज एमबीए का छात्र है और कुछ दिनों तक उसने मेरठ में नौकरी भी की। पुलिस के अनुसार अनुज ने कई लड़कियों की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे बदनाम किया है। नोएडा की छात्रा के पहले इसने सहारनपुर की एक युवती को इसी तरह से परेशान कर दिया। पुलिस का कहना है कि इसने कई लड़कियों की अश्लील फोटो फेसबुक पर लगाई है। सीओ साइबर सेल विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी युवक को नोएडा पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी।

फर्जी प्रोफाइल बना करता था परेशान

पुलिस के अनुसार आरोपी अनुज फर्जी आईडी से फेसबुक पर प्रोफाइल बनाता था। इसके बाद कई लड़कियों के चेहरे को निर्वस्त्र तस्वीरों के साथ जोड़ कर लगाता था। नोएडा, मेरठ से लेकर पश्चिमी यूपी की कई लड़कियों को इसने परेशान कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर