यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाबालिग जोड़े ने फेसबुक पर किया 'किस', पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल अब ना जाने किस-किस के लिए किया जाएगा। अब तो प्रेमी जोड़े इसका प्रयोग 'किस' ...और पढ़ें

मोरक्को। सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल अब ना जाने किस-किस के लिए किया जाएगा। अब तो प्रेमी जोड़े इसका प्रयोग 'किस' यानी चुंबन के लिए भी करने लगे हैं। मोरक्को में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर किस करते हुए अपनी तस्वीर क्या डाली। लेकिन उनका यह प्रेम प्रसारण दोनों के लिए मुसीबत लेकर आ गया। दोनों को सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दोनों के पक्ष में भी कई लोग हैं और वे इस जोड़े की रिहाई के लिए धरना लगाए बैठे हैं।
पढ़ें : फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा लड़कियों को किया बदनाम
मोरक्को पुलिस ने फेसबुक पर चुंबन करते हुए ली गई तस्वीर डालने पर एक किशोर लड़के और लड़की को गिरफ्तार किया है। रिफ एसोसिएशन ऑफ ह्यमून राइट्स के प्रमुख शाकिब अल खयारी ने कहा कि यह किशोर और उसकी मित्र से संबंधित मामला है। उन्हें उत्तर-पूर्वी नादोर शहर में एक-दूसरे का चुंबन लेने वाली तस्वीर डालकर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने पर गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें : फेसबुक पर डाली विवाहिता की अश्लील तस्वीरें
यह तस्वीर उनके हाई स्कूल के बाहर की है जहां ये दोनों पढ़ाई करते हैं। खयारी ने कहा कि युवा जोड़े को नादोर के किशोर हिरासत केंद्र में रखा गया है, जहां उनकी रिहाई की मांग को लेकर धरना शुरू हुआ है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
