विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर डाली विवाहिता की अश्लील तस्वीरें

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 04:57 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 10:35 AM (IST)

चंबा में महिला की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर डालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दंपति के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चंबा। चंबा में महिला की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर डालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दंपति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और विशेष सूचना प्रौद्योगिकी जांच दस्ते के साथ मिलकर पुलिस मामले की कड़ियां खंगालने में जुट गई है।

पढ़ें: फेसबुक पर डाली चिकित्सक की अश्लील तस्वीरें

बताया जा रहा है कि जिस महिला की तस्वीरें फेसबुक पर डाली गई हैं, उसकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। शायद शादी तोड़ने के मकसद से किसी ने यह शरारत की है।

यह मामला तब सामने आया, जब फेसबुक पर शिमला नामक आइडी पर डाली गई अश्लील तस्वीरों को कुछ यूजर्स ने 'लाइक' कर लिया। जब दंपति को इसकी खबर मिली तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस से संपर्क कर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी तत्काल प्रभाव से आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

आइटी विशेषज्ञों की मानें तो फेसबुक पर डाली गई तस्वीरें कंप्यूटर के जरिये तैयार की गई हैं। जिनमें चेहरा किसी का और धड़ किसी का होता है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आइडी चंबा में ही तैयार की गई है या कहीं अन्यत्र। पुलिस इस आइडी पर पड़ी अश्लील फोटो लाइक करने वाले यूजर्स से भी पूछताछ कर सकती है।

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश : डीएसपी जितेंद्र चौधरी का कहना है कि इस मामले में फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें डालने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर