पाकिस्तान के करने होंगे चार टुकड़े, बनानी होगी रणनीति : स्वामी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी का कहना है कि हम पाकिस्तान को चार हिस्सों में बांट सकते हैं।
जागरण संवाददाता, रोहतक : डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी का कहना है कि पाकिस्तान के प्रति हमें पहले अपना लक्ष्य तय करना होगा। इसी के हिसाब से कूटनीति बनानी होगी। इसके बाद पाकिस्तान का विभाजन किया जा सकेगा। हम पाकिस्तान को चार हिस्सों में बांट सकते हैं। बलूचिस्तान को एक अलग स्वतंत्र राष्ट्र बनाया जा सकता है, लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान को उसके हाल पर ही छोड़ देना चाहिए। इसी प्रकार से सिंध व खैबर पख्तून को भी अलग किया जाना चाहिए। वह रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर आडिटोरियम में भारतीय प्रबंध संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य डॉ. स्वामी ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैनिकों के साथ की जा रही बर्बरता के मद्देनजर कहा कि भारत को अब पाकिस्तान के साथ युद्ध करने का यही सही मौका है। डॉ. स्वामी ने जीएसटी पर कहा कि यह सरकार की अधूरी तैयारियों के साथ लागू की गई योजना है।
उन्होंने प्रतीकात्मक रूप में समझाया कि यह सगाई के उत्सव जैसा है, अभी बारात बाकी है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क पूरी तरह से अभी तैयार नहीं है। इसलिए अभी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राम मंदिर मसले पर फिर जाऊंगा कोर्ट डॉ. स्वामी ने कहा कि राम मंदिर के मसले पर वह फिर से कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हर रात भी सुनवाई होगी तो चार महीने में फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनना जहां प्रस्तावित है, वहीं बनकर रहेगा। इसलिए मुसलमान सरयू नदी के उस पार जाकर मस्जिद बना सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।