विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने विजय माल्या को बताया धरती पुत्र

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 13 Mar 2016 05:29 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 13 Mar 2016 06:23 AM (GMT+05:30)

पूर्व प्रधानमंत्री और जदएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने विजय माल्या को धरती पुत्र बताया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री और जदएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने विजय माल्या को धरती पुत्र बताया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से जदएस ने राज्यसभा में दो बार भेजने के लिए माल्या का समर्थन किया।

देवगौड़ा ने कहा, 'माल्या इस धरती (कर्नाटक) के पुत्र हैं। राज्य से उन्हें राज्यसभा भेजकर कोई पाप नहीं किया। उनके पिता विट्ठल माल्या कांग्रेस के नजदीकी थे। वे विदेश से नहीं आए हैं।' ज्ञात हो कि जदएस के समर्थन से माल्या पहली बार 2002 में और फिर 2010 में संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के रूप में चुने गए।

देवगौड़ा ने साथ ही सवाल उठाया कि आखिर अन्य बड़े डिफाल्टर से पैसे की उगाही क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा, 'डिफाल्ट करने वालों में और दूसरे 60 बड़े लोग भी हैं। ऐसे में केवल माल्या का मामला ही सुर्खियों में छाया है।

आखिर क्यों। मीडिया को माल्या सबसे ज्यादा क्यों सता रहे हैं क्योंकि वह राज्यसभा सदस्य हैं। नहीं तो कौन उनकी और उनके मामले की परवाह करता।' उन्होंने यह भी कहा कि माल्या के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार पर निर्भर है।

पढ़ेंः विजय माल्या के खिलाफ जांच हुई तेज, मुंबई पहुंची ईडी की टीम

पढ़ेंः विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट नोटिस पर सीबीआइ की किरकिरी, दी सफाई