यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विभूति एक्सप्रेस में लिखी गई पहली ऑन बोर्ड एफआइआर
विभूति एक्सप्रेस के एक यात्री ने शुक्रवार की देर रात पहली ऑन बोर्ड एफआइआर दर्ज कराई। ट्रेन के पटना से ...और पढ़ें

पटना (जागरण संवाददाता)। विभूति एक्सप्रेस के एक यात्री ने शुक्रवार की देर रात पहली ऑन बोर्ड एफआइआर दर्ज कराई। ट्रेन के पटना से मोकामा पहुंचते ही एस्कॉर्ट पार्टी ने चोर को गिरफ्तार कर यात्री का चोरी लैपटॉप बरामद कर लिया। गिरफ्तार अपराधी विकास मंडल नालंदा जिले के नगरनौसा का रहने वाला है।
चलती ट्रेन में चोरी अथवा डकैती की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रेल पुलिस ने ऑन बोर्ड प्राथमिकी दर्ज करने की योजना पिछले सप्ताह शुरू की है। रेल एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने बताया कि एसी-थ्री कोच में संदीप सेन गुप्ता इलाहाबाद से हावड़ा जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही पटना जंक्शन पहुंची, अंधेरे में एक अपराधी उनका लैपटॉप छीनकर फरार हो गया। यात्री ने तत्काल सूचना एस्कॉर्ट पार्टी को दे दी। पार्टी ने ऑन बोर्ड प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पटना जंक्शन से लेकर सभी स्टेशनों पर पुलिस को सतर्क किया गया। जिसके बाद मोकामा में ट्रेन से उतरते ही अभियुक्त लैपटाप संग पकड़ा गया।
