विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मालगाड़ी हादसे के कारण कहीं आपकी भी ट्रेन रद तो नहीं हुई...

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Fri, 08 May 2015 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2015 10:14 AM (IST)

गया-मुगलसराय रेलखंड पर मालगाड़ी पलटने से कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है और कई के मार्ग में परिवर्तन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। गया-मुगलसराय रेलखंड पर मालगाड़ी पलटने से कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है और कई के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। पूर्व मध्य रेल की ओर से लंबी दूरी की आठ ट्रेनों समेत कई सवारी गाडिय़ों का परिचालन रद करने की घोषणा की गई है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने बताया पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एके मित्तल मौके पर पहुंच गए हैं। मुगलसराय के डीआरएम भी डटे हैं।

ये ट्रेनें की गई रद :12177 चंबल एक्सप्रेस,12323 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12311 कालका एक्सप्रेस, 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस, 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस, 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस

इनके मार्ग में परिवर्तन: 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस मुगलसराय-पटना-झाझा-कुल्टी-धनबाद होकर, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस धनबाद-कुल्टी-झाझा-पटना-मुगलसराय होकर, 12818 मुगलसराय-पटना-झाझा-कुलटी-धनबाद होकर, 12320 मुगलसराय-पटना-आसनसोल होकर चलेगी। 12988 मुगलसराय-पटना-आसनसोल होकर, 12397 गया-पटना-मुगलसराय, 12353 गया-पटना-मुगलसराय, 12273 आसनसोल-झाझा-पटना-मुगलसराय, 12379 : आसनसोल-झाझा-पटना-मुगलसराय होकर जाएगी। 18612,13010 एवं 12308 : उत्तर रेलवे में ही रेगुलेट कर चलाई जा रही है।

पढ़ें- ड्राइवर ने कहा- तेज गर्मी से पलट गईं ट्रेन की 23 बोगियां, गया-मुगलसराय रुट बंद