विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेंडिंग जोन में शिफ्टवार लगेंगी दुकानें

By Edited By:
Published: Sun, 10 May 2015 01:06 AM (IST)

पटना। राजधानी के वेंडिंग जोन में शिफ्टवार दुकानें लगेंगी। यह फैसला वेंडिंग कमेटी की पहली बैठक में लि

News Article Hero Image

पटना। राजधानी के वेंडिंग जोन में शिफ्टवार दुकानें लगेंगी। यह फैसला वेंडिंग कमेटी की पहली बैठक में लिया गया। नगर आयुक्त जय सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय हुआ कि अब महीने में एक बार इस कमेटी की बैठक होगी। बताया गया कि गांधी मैदान के चारों तरफ, स्टेशन रोड, बो¨रग रोड, बो¨रग केनाल रोड के वेंडरों का सर्वे हो चुका है। नगर निगम इन इलाकों में वेडिंग जोन, सीमित वेंडिंग जोन व प्रतिबंधित क्षेत्र चिन्हि्त करेगा।

छह घंटे एक दुकानदार किसी खास जगह पर लगाएंगे दुकान

बैठक में तय हुआ कि अगर छह घंटे एक दुकानदार किसी खास जगह अपनी दुकान लगाता है तो अगले छह घंटे वहां दूसरा दुकानदार अपनी दुकान लगाएगा। बात उठी कि एक वेंडर को कितनी जगह दी जाए। प्रस्ताव आया कि हर वेंडर को सात फीट गुणा 5 फीट या चार फीट गुणा चार फीट की जगह दी जाएगी। यह उस स्थान पर जगह की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि शहर के तमाम वेंडरों के सर्वे का काम अगले चार महीने में पूरी कर ली जाए।

कई जगहों पर वेंडरों को किया जाएगा री लोकेट

ट्रैफिक पुलिस के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रमुख सड़कों पर वेंडरों की दुकानें लगने के कारण सामान्य यातायात प्रभावित होता है। तय हुआ कि जहां-जहां वेंडरों के कारण यातायात की समस्या उत्पन्न होती है, वहां से वेंडरों को री लोकेट किया जाएगा। बैठक के दौरान बिहार चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने शहर के कुछ खास इलाकों के सुंदरीकरण में अपनी तरफ से सहयोग की पेशकश की। इस दौरान नासवी व स्पर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।