विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार समिति ने मांगी तृमूकां नेताओं के स्टिंग की वीडियो फुटेज

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 01 Apr 2016 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 01 Apr 2016 03:40 AM (IST)

लोकसभा की आचार समिति ने नारद न्यूज पोर्टल से तृणमूल कांग्रेस (तृमूकां) नेताओं के स्टिंग की सीडी और वीडियो फुटेज मांगी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लोकसभा की आचार समिति ने नारद न्यूज पोर्टल से तृणमूल कांग्रेस (तृमूकां) नेताओं के स्टिंग की सीडी और वीडियो फुटेज मांगी है। समिति के सचिवालय ने पोर्टल के सीईओ मैथ्यू सैमुअल को करीब 50 असंपादित वीडियो सौंपने को कहा है। इसमें कुछ ऐसे वीडियो भी शामिल हैं जिन्हें अब तक टेलीकास्ट नहीं किया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह आरंभिक और सामान्य प्रक्रिया है।

वीडियो और संबंधित सामग्री मिलने के बाद ही समिति इस मामले में संज्ञान लेगी। 15 सदस्यीय आचार समिति की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 16 मार्च को जांच के लिए स्टिंग ऑपरेशन का मामला आचार समिति के पास भेज दिया था।

पोर्टल के स्टिंग में तृमूकां के सांसद समेत कई नेताओं को कथित तौर पर एक निजी कंपनी के लिए लॉबिंग के बदले घूस लेते दिखाया गया है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि मैथ्यू ने राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से शिकायत की है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है।

स्टिंग कांड पर हाई कोर्ट ने दिया कानूनी नोटिस भेजने का निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।