विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन ने की फिर घुसपैठ की कोशिश, फौज ने किया मंसूबों को विफल

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2015 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2015 11:01 AM (IST)

भारत के तमाम प्रयासों के बावजूद चीन का दुस्साहस कम नहीं हो रहा है। मार्च के महीने में चीनी सैनिकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत के तमाम प्रयासों के बावजूद चीन का दुस्साहस कम नहीं हो रहा है। मार्च के महीने में चीनी सैनिकों ने लद्दाख से लगी एलएसी [लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल] पर दो बार भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया। भारतीय जवानों की चौकसी के चलते वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।

भारतीय अधिकारी के मुताबिक चीनी सैनिक गश्त के दौरान ओल्ड पेट्रोल प्वांइट तक आ पहुंचे थे। ये सभी जवान पीपल्स लिबरेशन आर्मी के थे। इस दौरान दोनों देशों के जवान आमने सामने थे। लकिन भारतीय सैनिकों ने चीनी भाषा में लिखे बैनर दिखाते हुए उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी जिसके फलस्वरूप चीनी सैनिक वापस लौट गए। गौरतलब है कि ओल्ड पेट्रोल प्वाइंट भारतीय सीमा की अंतिम चौकी है।

जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा यह घटना 20 मार्च और 28 मार्च की है। इससे पहले भी चीन भारतीय सीमा पर घुसपैठ करता रहा है। यही नहीं चीन भारत द्वारा सीमा रेखा पर सड़क निर्माण और विकास के कार्यों का विरोध करता आया है। हालांकि मोदी सरकार ने चीन की सरकार को दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह एलएसी का सम्मान करे अन्यथा दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश के 90 हजार किमी क्षेत्र पर दावा करता आ रहा है। यही नहीं जम्मू-कश्मीर से लगी सीमा पर 38 हजार किमी क्षेत्र पर भी दावा करता है।

पढ़ें : सीमा पर शांति सुनिश्चित करेंगे भारत और चीन