विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्थानों के जाल में ना फंसे छात्र, दे रहे हैँँ 'यूजलेस' डिग्री : रघुराम राजन

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 07 May 2016 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 07 May 2016 03:00 PM (IST)

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने छात्रों द्वारा पढाई के लिए जाने वाले लोन पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने एजुकेशन लोन पर छात्रों को सतर्क करते हुए कहा कि उन्हें 'बेईमान संस्थानों' के जाल में नहीं फंसना चाहिए ये संस्थान उन्हें कर्ज के बोझ में डुबा देंगे और डिग्री भी ऐसी देंगे जो किसी काम की नहीं होगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में रघुराम राजन ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता के शोध विश्वविद्यालयों में निकट भविष्य में शिक्षा महंगी होगी। उन्होंने कहा कि योग्य छात्रों के लिए किफायती डिग्री के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

छात्रों के लोन पर उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहना होगा। जो छात्र सक्षम हैं वो अपना लोन चुका सकते हैं लेकिन जो लोग कम तनख्वाह पर काम कर रहे हैं उनका लोन माफ किया जाना चाहिए। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि भोले भाले छात्र ठगने वाले स्कूलों के झांसे में नहीं आयें क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो ये छात्र कर्ज के बोझ तले तो दबेंगे ही उनकी डिग्री भी किसी काम की नहीं होगी।

गर्वनर ने कहा कि दुनिया भर में निजी शिक्षा महंगी है साथ ही यह और महंगी होती जा रही है।

रिजर्व बैंक में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले गवर्नर नहीं हैं रघुराम राजन