विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोर्ड एग्‍जाम देने वाले स्‍टूडेंट्स को 'पीएम सर' की क्‍लास

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 22 Feb 2015 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 22 Feb 2015 09:34 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से रेडियो के जरिए मन की बात की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से रेडियो के जरिए मन की बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने से प्रतिस्पर्धा करें। इसके अलावा इन परीक्षाओं को किसी भी तरह से बोझ नहीं समझना चाहिए, बल्कि एक चुनौती के तौर पर स्वीकार करना चाहिए, जिससे संघर्ष कर जीत ही मकसद होना चाहिए।

अपने विद्यार्थी जीवन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह बेहद सामान्य स्तर के विद्यार्थी रहे। हैंडराइटिंग भी बेहद खराब थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि बेटा हो या बेटी, दोनों कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने वाले हैं।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने जहां विद्यार्थियों को जीत का मंत्र दिया वहीं उनके अभिभावकों से परीक्षा के दिनों में दवाब न बनाने की सलाह दी। आज का पेपर कैसा गया? मां-पिता बच्चों से इस तरह के सवाल न करें। अपने संबोधन में आर कामथ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि विद्यार्थी को वरियर नहीं वॉरियर होना चाहिए। चिंता में डूबने वाले नहीं, योद्धा बनिए। आप अपने ज्ञान पर भरोसा कीजिए, अपनी जानकारियों पर भरोसा कीजिए।

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि आपने जो सालभर मेहनत की है, वह बेकार नहीं जाएगी। कुछ लोगों का नर्वस होना उनका स्वभाव होता है। इसको त्याग कर खुद पर भरोसा करना बेहद जरूरी है। यही जीत का मंत्र भी है कि आप अपनी ताकत को पहचानें, ताकत खुद सामर्थ्य बन जाएगी।

पढ़ें: केंद्र मुनाफाखोर, मन की बात खतरनाक: तिवारी