विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएमके मुखिया एम करुणानिधि को अस्पताल से मिली छुट्टी

By Lalit RaiEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 02:02 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 02:39 AM (IST)

स्वास्थ्य में सुधार के बाद डीएमके मुखिया एम करुणानिधि को कावेरी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

News Article Hero Image

चेन्नई(जेएनएन) । डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। एलर्जी का घर में इलाज चलने के बाद 93 वर्षीय करुणानिधि को एक दिसंबर को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि इलाज के बाद उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने एक बयान में कहा कि करुणानिधि अब पूरी तरह ठीक है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। कावेरी अस्पताल के डॉक्टरक उनके घर पर भी लगातार देखभाल करते रहेंगे।

बीमारी की वजह से करुणानिधि करीब एक महीने के सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

मीडिया पर प्रतिबंध देश को दूसरे आपातकाल की तरफ ले जाएगा: डीएमके