Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक दल की बैठक में होगा गुजरात के नए CM का फैसला, शाह की अटकलें खारिज

    गुजरात के नए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गुजरात के स्वास्थ मंत्री नितिन पटेल और गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष विजय रूपानी सबसे आगे है।

    By Atul GuptaEdited By: Updated: Wed, 03 Aug 2016 12:13 PM (IST)

    नई दिल्ली। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। प्रधानमंत्री की अध्यता में हुई संसदीय समिति की बैठक में आनंदीबेन का इस्तीफा मंजूर किया गया। वैंकेया नायडू ने मीटिंग खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगले गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का फैसला गुजरात में विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। वैंकेया नायडू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नाम की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष पर बने रहेंगे और वो गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे केंंद्रीय परिवेक्षक के रूप में गुजरात जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के मुताबिक गुजरात के नए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गुजरात के स्वास्थ मंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष विजय रूपानी का नाम सबसे आगे हैं।सूत्रों के मुताबिक किसी ऐसे नेता को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी जो मजबूती से विधानसभा में बीजेपी को जीत दिला सके। सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और क्या हो सकती है उसके पीछे की वजह आइए आपको बताते हैं।

    नितिन पटेल

    गुजरात के मुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदारों में वरिष्ठ मंत्री नितिन पटेल का नाम है। पार्टी में वरिष्ठ होने के साथ-साथ वो पटेल समाज के नेता भी हैं। पटेलों का मानना है कि गुजरात में 40 फ़ीसदी पटेल मतदाताओं को देखते हुए कोई पटेल ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। नितिन पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र हैं और गुजरात में पीएम मोदी के मुख्यमंत्री रहते नितिन पटेल मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं।

    सौरभ पटेल

    मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अगला नाम प्रदेश सरकार में मंत्री सौरभ पटेल का है। वो रिलायंस परिवार के दामाद और उद्योगों के चहेते हैं। लेकिन यह बात उनके खिलाफ जाकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर कर सकती है क्योंकि पीएम मोदी अपने विरोधियों को यह कहने का मौका नहीं देंगे कि सौरभ के जरिए गुजरात सरकार रिलायंस इंडस्ट्री चला रही है।

    पुरुषोत्तम रूपाला

    केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद पुरुषोत्तम रूपाला का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चल रहा है। वो भी पटेल समाज से आते हैं लेकिन उन्हें अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

    सुरेंद्र पटेल

    नए सीएम के लिए सुरेंद्र पटेल के नाम की भी चर्चा की जा रही है। सुरेंद्र पटेल गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। बताया जाता है कि एक समय वो पीएम नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते थे। भाजपा का कोषाध्यक्ष होने के नाते उनके बिल्डरों के साथ बहुत करीबी संबंध रहे हैं।

    विजय रूपाणी

    गैर पटेल नेता और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष विजय रूपाणी का नाम चर्चा में नए सीएम के लिए चर्चा में है। विजय रूपाणी गुजरात भाजपा के अध्यक्ष और मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। रूपाणी से पहले कोई भी प्रदेश अध्यक्ष मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं रहा। उन्हें अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। अगर अमित शाह की पंसद को तहरीज दी गई तो रूपाणी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

    पढ़ें- संसदीय बोर्ड की बैठक में आज हो सकती है गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर चर्चा