विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के मुताबिक दिल्ली पुलिस सबसे भ्रष्ट

By Edited By:
Published: Tue, 02 Sep 2014 08:18 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 11:01 AM (IST)

राजधानी में सबसे भ्रष्ट कौन है?.दिल्ली पुलिस। यह बात और कोई नहीं बल्कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा कह रही है। शाखा के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 12 वर्षो में सर्वाधिक दिल्ली पुलिस में (17

News Article Hero Image

नई दिल्ली [अमित कसाना]। राजधानी में सबसे भ्रष्ट कौन है?.दिल्ली पुलिस। यह बात और कोई नहीं बल्कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा कह रही है। शाखा के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 12 वर्षो में सर्वाधिक दिल्ली पुलिस में (179 पुलिस वालों पर) रिश्वत मांगने के मामले सामने आए हैं। दिल्ली नगर निगम में यह संख्या 168 है और सबसे कम जल बोर्ड में मात्र 14 कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

निगम कर्मियों पर ये आरोप एक से अधिक बार लगे हैं। पुलिस व जल बोर्ड में आरोप सिद्ध भी हुए, लेकिन निगम में जांच लंबित है।

एक ही कर्मचारी के नाम कई शिकायतें

तीनों नगर निगमों में बीते 12 वर्षो में 168 लोगों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे। कुछ कर्मचारियों पर तो दो बार आरोप लगे। निगम में करीब 106 मामलों की जांच लंबित है। उधर, दिल्ली जल बोर्ड में छह लोगों पर आरोप तय हुए, एक को आरोपमुक्त किया गया और 7 मामले विचाराधीन हैं।

आरटीआइ से हुआ खुलासा

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से आरटीआइ के तहत पूछा गया कि 1 जनवरी 2002 से लेकर 30 जून 2014 तक दिल्ली पुलिस, नगर निगम, जल बोर्ड में कितने कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। शाखा को शिकायत मिलने पर कितने कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई और कितने मामलों की जांच लंबित है।

पढ़ें: विश्व के सबसे बदनाम आईटी बाजारों में शुमार है नेहरू प्लेस

फिल्म सेंसर बोर्ड के सीईओ को घूस लेते पकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।