विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व के सबसे बदनाम आइटी बाजारों में शुमार है 'नेहरू प्लेस'

By Edited By:
Published: Fri, 14 Dec 2012 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2012 08:01 PM (IST)

दिल्ली के प्रसिद्ध नेहरू प्लेस मार्केट को दुनिया के 30 सबसे बदनाम आइटी बाजारों की सूची में शामिल किया गया है। एक आधिकारिक अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां वस्तुओं और सेवाओं को लेकर बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन होता है।

News Article Hero Image

वाश्िागटन। दिल्ली के प्रसिद्ध नेहरू प्लेस मार्केट को दुनिया के 30 सबसे ज्यादा बदनाम आइटी बाजारों की सूची में शामिल किया गया है। एक आधिकारिक अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां वस्तुओं और सेवाओं को लेकर बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन होता है।

यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव [यूएसटीआर] की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के बड़े शहरों के कई अन्य बाजारों की तरह ही नेहरू प्लेस में भी चोरी से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर और इससे संबंधित नकली वस्तुएं धड़ल्ले से खरीदी व बेची जाती हैं। इसके अलावा कराची और लाहौर के उर्दू बाजार में भी नकली वस्तुओं का कारोबार होता है।

सूची में चीन को सबसे अधिक बदनाम बाजारों को शामिल किया गया है। इनमें बायनॉ पीसी माल्स का नाम भी प्रमुखता से है, जो चीन में 22 स्टोर चलाता है। यह अवैध ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर वाले कंप्यूटरों और गैर कानूनी रूप से पहले से स्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर की बिक्री के लिए जाना जाता है। यूएसटीआर के रॉन किर्क ने कहा, 'नकली वस्तुओं का कारोबार और ऐसी वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री बहुत बड़ी समस्या है और इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। हम उन बदनाम बाजारों को चिन्हित करते हैं जो वैध कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।' किर्क ने कुछ देशों की सरकारों के उन कदमों की सराहना भी की है जिससे इस प्रकार के कई बाजारों को बंद किया जा सका है। यूएसटीआर 2006 से बदनाम बाजारों की पहचान कर रहा है।

दुनिया का सबसे गंदा शहर है मुंबई

वाशिंगटन। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को दुनियाभर के गंदे शहरों में शामिल किया गया है। साफ सुथरी गलियों के मामले में मुंबई इस सूची में सबसे आखिरी पायदान पर है। हाल में हुए एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण के नतीजों में यह बात सामने आई है। सर्वेक्षण में दुनियाभर के 40 पर्यटक शहरों को शामिल किया गया है।

ट््िरप एडवाइजर द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, जापान की राजधानी टोक्यो को साफ सुथरी गलियों के मामले में सबसे पहला स्थान मिला है, वहीं मुंबई इस सूची में सबसे आखिरी पायदान पर है। शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से आ जा सकने की सहूलियत के मामले में भी मुंबई को आखिरी स्थान मिला है। जबकि स्विट्जरलैंड का शहर ज्यूरिख इस मामले में पहले स्थान पर है।

स्थानीय जाहिल लोगों, गंदगी से भरपूर गलियों और खरीददारी के लिए सबसे खराब जगह के रूप के रूस की राजधानी मॉस्को का नाम लिया गया। मॉस्को को मित्रवत स्थानीय लोगों की सूची में सबसे आखिरी पायदान हासिल हुआ है। जापान के शहर टोक्यो को जहां सबसे सजे धजे और सुंदर शहर का खिताब मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ टैक्सी सर्विस, मित्रवत टैक्सी ड्राइवर, सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, साफ सुथरी गलियों और सुरक्षा के मामले में भी टोक्यो ही पर्यटकों की पहली पसंद है। अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क को खरीददारी के लिए सबसे अच्छी जगह चुना गया है, वहीं साफ सफाई के मामले में न्यूयॉर्क 40 शहरों की सूची में 28वें नंबर पर है। इस सर्वेक्षण में करीब 75 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।