एसीपी के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला
वसंतकुंज थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक एसीपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एसीपी पर उसकी बहू ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी एसीपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
नई दिल्ली। वसंतकुंज थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक एसीपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एसीपी पर उसकी बहू ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी एसीपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
दक्षिण जिले के डीसीपी प्रेमनाथ के मुताबिक, जांच के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। आरोपी एसीपी की तैनाती वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी जिले के एक सब डिवीजन में है। कुछ महीने पहले उनकी तैनाती यमुनापार में थी। वह वसंतकुंज थाने में भी थानाध्यक्ष रहे हैं।
आरोपी एसीपी का घर वसंतकुंज के बी ब्लाक में है। उनका बेटा विदेश में रहता है। बहू उन्हीं के साथ रहती है। कुछ दिनों पहले उसने ससुर के खिलाफ वसंतकुंज उत्तरी थाने में लिखित शिकायत की।