यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फर्जी मतदाता केस: दिल्ली में चुनाव पर रोक से कोर्ट का इन्कार
दिल्ली में बड़ी संख्या में अवैध मतदाताओं के मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य में विधानसभा चुनाव पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली।दिल्ली में बड़ी संख्या में अवैध मतदाताओं के मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य में विधानसभा चुनाव पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने चुनाव आयोग को 13 जनवरी तक शपथपत्र दाखिल कर इस समस्या से निपटने के उपाय बताने को कहा है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली में बड़ी संख्या में अवैध मतदाताओं को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है।
पढ़ें : दिल्ली में चुनाव फरवरी मध्य में संभव, घोषणा इसी हफ्ते
