यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेतहाशा अपराधों से थर्राया उत्तर प्रदेश
अपराध की ताबड़तोड़ घटनाओं से उत्तर प्रदेश दहल उठा। प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जहां बर्बर तरीके से तीन युवकों की हत्या कर दी गई, वहीं जालौन जिले के उरई में अगवा दो बहनों की हत्या की वारदात ने सरकार के इकबाल और पुलिस की धमक पर फिर कालिख पोत दी है।

लखनऊ (जागरण न्यूज नेटवर्क)। अपराध की ताबड़तोड़ घटनाओं से उत्तर प्रदेश दहल उठा। प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जहां बर्बर तरीके से तीन युवकों की हत्या कर दी गई, वहीं जालौन जिले के उरई में अगवा दो बहनों की हत्या की वारदात ने सरकार के इकबाल और पुलिस की धमक पर फिर कालिख पोत दी है।
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों ने तीन लोगों के गले काट डाले और अमानवीय कृत्य किया। खेड़ी वीरान गांव निवासी सुरेंद्र कश्यप (40) भाई सतीश के साथ फैक्ट्री में काम करता था। रात को भाई का खाना लेकर घर से निकला, लेकिन फैक्ट्री नहीं पहुंचा। रात में ही मुजफ्फरनगर-जानसठ हाइवे पर गन्ने के खेत में उसका लहूलुहान शव मिला। गर्दन कटी थी और शरीर पर कई जख्म थे। बहादरपुर निवासी दलित युवक सुंदर (40) का शव भी खेत में मिला। उसका भी गला कटा था। दोनों शवों की पैंट खुली थी। हत्याकांड से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि संप्रदाय विशेष के युवकों ने कत्ल किए हैं। देर रात एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने शव उठवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सुबह चार बजे लाठीचार्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। इसी दौरान हाइवे के पास ही कंवरपाल वाल्मीकि (35) का भी गला कटा शव मिला।
इससे ग्रामीण और भड़क गए और पुलिस को दौड़ा लिया। मृतकों के परिवारीजन को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि लूटपाट के इरादे से कत्ल किया गया है। जांच की जा रही है।
उरई में पुलिस पर पथराव, कई घायल
अगवा दो बहनों की हत्या के विरोध में रविवार को उरई सुलग उठा। रामनगर निवासी राजू शुक्ला की पुत्री नीतू (17) का 27 अगस्त को इंजीनियर जयहिंद चतुर्वेदी के पुत्र गौरव ने अपहरण कर लिया था। तीन दिन बंधक बनाने के साथ दुष्कर्म का भी आरोप था। तीन दिन बाद नीतू को छोड़ गया। राजू शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने गौरव और उसके पिता जयहिन्द के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। नीतू ने अदालत में दोनों के विरुद्ध बयान भी दिया। इसके बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
22 सितंबर को राजू और उनकी पत्नी को बेहोश कर उनकी बेटी नीतू के साथ 15 वर्षीय दूसरी बेटी वैशाली का भी अपहरण कर लिया गया। जयहिन्द, गौरव उसके दोस्त अतुल राजा के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन न तो किशोरियों को बरामद किया गया और न आरोपी पकड़े गए। शनिवार को नून नदी में दोनों किशोरियों के शव अलग-अलग बोरे में बरामद होने के बाद लोग भड़क गए। महिलाएं पुलिस अधिकारियों पर चूड़ियां उतारकर फेंकने लगीं। एक महिला ने सीओ को चप्पल भी मार दी।
पुलिस के रवैये से दुखी किशोरियों के चचेरे भाई रामू और मां हेमलता ने आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन बचा लिया गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को खदेड़ते हुए पथराव कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह यादव समेत कई पुलिस अफसर जख्मी हो गए। पुलिस ने भी हवाई फायरिंग व पथराव किया, जिससे करीब 25 लोग घायल हो गए।
जिलाधिकारी रामगणेश के आदेश पर एसपी रहे राकेश शंकर ने थानाध्यक्ष कुठौंद प्रवीण यादव, उरई कोतवाली में तैनात दो उपनिरीक्षकों प्रेम सागर व धनीराम भाष्कर को निलंबित कर दिया। उरई कोतवाल संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाल को बाद में आइजी ने निलंबित कर दिया।
शासन ने रविवार शाम जालौन के एसपी राकेश शंकर को हटा दिया। उनको पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। रेलवे लखनऊ के एसपी सुनील कुमार सक्सेना को जालौन का नया एसपी बनाया गया है। एक अन्य घटना में कानपुर देहात गजनेर क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न से आजिज भानुप्रताप सिंह ने शनिवार रात फांसी लगा कर जान दे