विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उप्र में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Mon, 06 Oct 2014 01:47 AM (IST)

उप्र के कासगंज में रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया है। उसके पास से वाराणसी, मथुरा कृष्ण जन्मभूमि, वैष्णो देवी धाम के साथ विदेशों के भी नक्शे बरामद हुए हैं। सामान में बम में इस्तेमाल किए जाने वाले दो फ्यूज और रसायन भी मिले।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, एटा। उप्र के कासगंज में रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया है। उसके पास से वाराणसी, मथुरा कृष्ण जन्मभूमि, वैष्णो देवी धाम के साथ विदेशों के भी नक्शे बरामद हुए हैं। सामान में बम में इस्तेमाल किए जाने वाले दो फ्यूज और रसायन भी मिले। मूकबधिर बताए जा रहा संदिग्ध आइपैड तीन पेन ड्राइव और कराची का हवाई यात्रा टिकट भी रखे था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

रविवार शाम कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर जीआरपी ने शक के आधार पर संदिग्ध से पूछताछ की तो उसने बोलने में असमर्थता जताई। सामान की तलाशी में मिली दो सीडी में कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, रामलीला मैदान दिल्ली, वैष्णो देवी धाम, वाराणसी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के नक्शे हैं। रामलीला कमेटी की सदस्यता का बैज, बम बनाने के दो फ्यूज, तीन पेन ड्राइव और एप्पल टेबलेट, पासपोर्ट, केमिकल, एवं तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसके पास से चंडीगढ़, स्पेन और अमेरिका के कई स्थलों के नक्शे मिले हैं।

इंटेलीजेंस ब्यूरो व एलआइयू के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। युवक मूकबाधिर है या नहीं, इसकी जांच के लिए चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। नक्शों पर करांची की मुहर लगी है। कासगंज के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि संदिग्ध के आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका है। उसकी बांह पर बबलू लिखा है। पूछताछ में उसने दो और संदिग्ध बताए, जिनके दाढ़ी भी है। पुलिस ने उसके पास से दिल्ली की रामलीला कमेटी का बैज बरामद किया है। इससे लगता है कि दशहरा पर गड़बड़ी की साजिश थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।