Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आर्म्स एक्ट : अदालत ने सलमान खान को 10 मार्च को पेश होने के दिए आदेश

    By Lalit RaiEdited By:
    Updated: Fri, 04 Mar 2016 06:36 AM (IST)

    17 साल से चल रहे आ‌र्म्स एक्ट मामले में जोधपुर की कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को 10 मार्च को पेश होने को कहा है। उस दिन सलमान का बयान दर्ज होगा। उसके बाद आखिरी बहस होगी। बहस के बाद फैसला आने की उम्मीद है।

    जयपुर। 17 साल से चल रहे आ‌र्म्स एक्ट मामले में जोधपुर की कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को 10 मार्च को पेश होने को कहा है। उस दिन सलमान का बयान दर्ज होगा। उसके बाद आखिरी बहस होगी। बहस के बाद फैसला आने की उम्मीद है। सीजेएम जोधपुर (ग्रामीण) की अदालत में सलमान खान ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पांच और गवाहों को बुलाने की इजाजत मांगी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन सभी पांचों गवाहों से जिरह पूरी हो गई। सलमान के आने पर कोर्ट में उनके खिलाफ लगे आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे। इस मामले में उनके खिलाफ गवाही देने वाले लोगों के बयान सुनाए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट की ओर से तैयार सवाल सलमान से पूछे जाएंगे।

    गवाहों के बयानों से जुड़े मामले में कोर्ट आरोपी को अपनी सफाई देने का मौका देता है। इसके बाद दोनों तरफ से अंतिम बहस होगी। अंतिम बहस पूरी होने के बाद कोर्ट फैसला करेगा कि इस मामले में सजा बनती है या नहीं।

    Photos : जब सलमान खान को अपने बॉडीगार्ड से पैसे लेने पड़ गए उधार!