विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केशव मौर्य ने दी सफाई, ‘मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया’

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 03:32 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 03:38 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर वाला अपना पुराना राग छेड़ दिया है।

केशव मौर्य ने दी सफाई, ‘मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया’
केशव मौर्य ने दी सफाई, ‘मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया’

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रामलला मंदिर के मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि चुनाव के बाद रामलला का मंदिर बनेगा लेकिन जैसे ही इस बयान पर विरोधियों ने हमले शुरू किए वैसे ही मौर्य अपने बयान से पलट गए और कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

मौर्य के इस विवादित बयान पर सपा, बसपा और जदयू ने हमला कर दिया। इनका कहना था कि चुनाव के पहले भाजपा को भगवान राम की याद आने लगती है। हालांकि मौर्य ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत तरह से पेश किया गया।

पढ़ें: केशव प्रसाद ने रामलला से मांगा '265 प्लस' का आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने राम मंदिर पर केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा को चुनाव से पहले ही राम क्यों याद आते हैं। बसपा ने भी भाजपा पर हमला किया।

केशव मौर्य के साथ भाजपा नेता नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी राम मंदिर मामले का समर्थन करते हुए कहा कि राम मंदिर का वादा भाजपा के घोषणापत्र का मुद्दा है।

पढ़ें: कैराना-मथुरा मामलों में सपा-बसपा जुगलबंदी की सियासत : केशव